छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 : रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 में किया जाएगा।
CG NEWS : यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में आगजनी, इलाके में हड़कंप
संभावित परीक्षा कार्यक्रम
घोषित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथियां इस प्रकार प्रस्तावित हैं —
-
सहायक शिक्षक परीक्षा : 11 अक्टूबर 2026
-
शिक्षक परीक्षा : 25 अक्टूबर 2026
-
व्याख्याता परीक्षा : 29 नवंबर 2026
शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस भर्ती प्रक्रिया से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।
अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए शिक्षक प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

More Stories
CG Congress leader Resigns : कांग्रेस को बड़ा झटका’ जिला महामंत्री कमल झज्ज ने छोड़ा पद, ‘निजी कारणों’ का दिया हवाला
CG Vedanta Accident : भीषण हादसा’ वेदांत पावर प्लांट में फटा बॉयलर, 10 मजदूरों की मौत, 50 से अधिक घायल
CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला “देरी के लिए सरकारी प्रक्रिया का बहाना मंजूर नहीं”, राज्य सरकार की अपील खारिज