Categories

February 22, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : चौथिया कार्यक्रम में खूनी बवाल, बैंड वालों ने दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS :  धमतरी। जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब चौथिया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में दुल्हन के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बैंड से जुड़े युवकों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

Shankaracharya : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, बच्चों के यौन शोषण का आरोप

मामूली धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद

घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंदन निषाद के रूप में हुई है, जो **गरियाबंद जिले के मालगांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि चौथिया कार्यक्रम में नाच-गाने के दौरान चंदन और उसके दोस्तों की बैंड वालों से धक्का-मुक्की हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बैंड वालों ने हमला कर दिया।

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकू से किया हमला

आरोप है कि बैंड से जुड़े युवकों ने चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके चार अन्य साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शादी समारोह में हुआ था नाच-गाना

जानकारी के अनुसार ग्राम भोथीडीह निवासी पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की शाम चौथिया कार्यक्रम के दौरान बाजार चौक में स्वागत के लिए नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान धक्का लगने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

About The Author