
विधानसभा में बदला अंकगणित, बीजेपी की राह आसान
वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के समीकरणों को देखें तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रिक्त हो रही दोनों सीटें वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं, लेकिन विधानसभा में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत होने के कारण इन दोनों सीटों पर भगवा परचम लहराना तय माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। इसके बाद प्रत्याशी 5 मार्च तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी, 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च, 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च, 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च, 2026
- मतदान की तिथि: 16 मार्च, 2026 (सुबह 9 से शाम 4 बजे)
- परिणामों की घोषणा: 16 मार्च, 2026 (शाम 5 बजे से)
“निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मतदान के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए विशेष बैंगनी (Violet) स्केच पेन का ही उपयोग मान्य होगा।”
— प्रेस विज्ञप्ति, भारत निर्वाचन आयोग (ECI)

More Stories
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर
CG Accident : सड़क हादसों का कहर’ अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर
महादेव से प्रार्थना, नींबू काटकर बारिश रोकने की बात’ सांसद Bhojraj Nag’ का वीडियो वायरल