Airport Recruitment 2026 , अम्बिकापुर — सरगुजा जिले के मां महामाया एयरपोर्ट में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्रशासन ने अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के बाद अब अंतिम सूची तैयार है। कुल तीन अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
पदों का गणित: असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए सबसे ज्यादा होड़
एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, असिस्टेंट ग्रेड-3 के महज एक पद के लिए सबसे तगड़ा मुकाबला है। इस पद के लिए 149 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। वहीं, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के एक पद के लिए 13 और अकाउंटेंट के एक पद के लिए 6 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 23 जनवरी 2026 तक आमंत्रित की गई दावा-आपत्तियों में से कुल 07 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।
“दावा-आपत्तियों के निपटारे के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार और कौशल परीक्षा की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। अभ्यर्थी नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।”
— नोडल अधिकारी, मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर