हथौड़े से हमला और पिस्टल की नोक पर आतंक
वारदात रात करीब 8:30 बजे की है। लुटेरों ने पहले से ही घात लगाकर व्यवसायी की कार को अपनी सफेद वैन से टक्कर मारी। जैसे ही संतोष तिवारी नीचे उतरे, बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी और हथौड़े से सिर पर वार किया। संघर्ष के दौरान पिस्टल की मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस सड़क पर गिर गए, लेकिन बदमाश घायल व्यवसायी की कार (जिसमें 2 किलो 200 ग्राम सोना और कैश रखा था) लेकर रफूचक्कर हो गए। लुटेरे इतने शातिर थे कि अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़ गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
“बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों द्वारा छोड़ी गई वैन के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में नाकेबंदी की गई है।”
— रामगोपाल गर्ग, आईजी, बिलासपुर रेंज

More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर