बिरझूनगर निवासी मनीराम की मौत, एक नाबालिग की हालत नाजुक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण घाट के मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। खाई में गिरते ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार पांच नाबालिगों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।
“ट्रैक्टर घाट से उतरते समय अनियंत्रित हुआ और सीधे खाई में जा गिरा। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह लग रही है।”
— थाना प्रभारी, स्थानीय पुलिस थाना, कवर्धा
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

