Categories

April 7, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CM भगवंत मान को ‘पोलोनियम’ जहर देने का दावा, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

मोहाली। पंजाब की राजनीति और सुरक्षा गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के उपचाराधीन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल, जहाँ सीएम मान सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती हैं, उसे मंगलवार दोपहर 1:11 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल में न केवल अस्पताल को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि मुख्यमंत्री को एक घातक रेडियोधर्मी केमिकल ‘पोलोनियम’ (Polonium) दिए जाने का सनसनीखेज दावा भी किया गया है।

धमकी भरे मेल में ‘भाई दिलावर सिंह’ का जिक्र

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल किसी अज्ञात पते से भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि ‘भाई दिलावर सिंह’ (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल आत्मघाती हमलावर) के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से संक्रमित कर दिया है। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

CG NEWS : कोलाब नदी में पिकनिक मनाने गए CISF जवान की डूबने से मौत, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मातम

सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को घेरा

धमकी मिलने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड की टीमें फोर्टिस अस्पताल पहुँच गईं। पूरे अस्पताल परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल के भीतर और बाहर सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।

क्या है पोलोनियम?

पोलोनियम एक अत्यंत दुर्लभ और घातक रेडियोधर्मी (Radioactive) पदार्थ है। यह शरीर के भीतर जाने पर अंगों को तेजी से नुकसान पहुँचाता है। धमकी में इसका जिक्र होने से सुरक्षा एजेंसियां मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और साइबर सेल के जरिए ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस किया जा रहा है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay