CG Murder Case , बिलासपुर — न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मन्नडोल गांव में सोमवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई। पैसों के विवाद में एक सनकी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात यहीं नहीं रुकी, हत्या के बाद आरोपी ने पिता के शव के कई टुकड़े कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नीतू ध्रुव का अपने पिता के साथ पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि नीतू ने धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया, जिससे घर के फर्श पर चारों तरफ खून फैल गया। पड़ोसियों की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
“हमने आरोपी नीतू ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पैसों का लेन-देन और आरोपी का सनकीपन सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।”
— थाना प्रभारी, सिरगिट्टी पुलिस थाना
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।