अवापल्ली-मुर्दोन्डा मार्ग पर बिछाया गया था मौत का जाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CRPF और जिला बल की संयुक्त टीम गुरुवार को क्षेत्र प्रभुत्व (Area Domination) अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अवापल्ली से मुर्दोन्डा के बीच सड़क पर संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिले। बारीकी से जांच करने पर सड़क के नीचे एक लोहे का ड्रम दबा हुआ मिला, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था। 30 किलो वजनी यह विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि इसके फटने पर पक्की सड़क का बड़ा हिस्सा हवा में उड़ सकता था।
मौके पर ही किया गया नियंत्रित ब्लास्ट
खतरे की गंभीरता को देखते हुए फौरन बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे इलाके को खाली कराया गया और यातायात रोक दिया गया। विशेषज्ञों ने आईईडी को बाहर निकालने के बजाय मौके पर ही नियंत्रित ब्लास्ट (Controlled Blast) के जरिए निष्क्रिय कर दिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर गहरा गड्ढा हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने भरवाकर सड़क मार्ग सुचारू किया।
“नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। जवानों की सतर्कता की वजह से 30 किलो का यह घातक विस्फोटक समय रहते मिल गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।”
— डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक (SP), बीजापुर

More Stories
CG News : बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू, पेड़ का सहारा लेकर बचाई जान, प्रशासन ने समय रहते किया बचाव
CG News : पंचतत्व में विलीन हुईं पद्म विभूषण तीजन बाई, लोककला जगत ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
CG High Court News : बिलासपुर निवासी को कथित तौर पर बांग्लादेशी बताकर किया डिपोर्ट, हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब