रायपुर | 12 फरवरी, 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। लंबे समय से फीस न बढ़ाए जाने का तर्क देते हुए मंडल ने विभिन्न मदों में लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। अब नियमित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क, अंकसूची और प्रैक्टिकल शुल्क मिलाकर 800 रुपये देने होंगे, जो पहले मात्र 460 रुपये थे।
आवेदन फॉर्म के लिए अब देने होंगे ₹150
बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र (एग्जाम फॉर्म) की कीमत में भी ₹70 का इजाफा किया गया है। पहले छात्रों को फॉर्म के लिए ₹80 देने पड़ते थे, जिसे अब बढ़ाकर ₹150 कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।


पंजीयन और अन्य मदों में भी भारी वृद्धि
केवल नियमित परीक्षा ही नहीं, बल्कि अवसर परीक्षा और स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों के लिए भी पढ़ाई महंगी हो गई है:
-
नामांकन शुल्क: ₹80 से बढ़ाकर ₹200 किया गया।
-
अतिरिक्त विषय: ₹110 की जगह अब ₹250 शुल्क लगेगा।
-
अवसर परीक्षा (एक विषय): ₹280 से बढ़ाकर ₹400 निर्धारित किया गया है।
-
एससी/एसटी स्वाध्यायी छात्र: इनका पंजीयन शुल्क ₹560 से बढ़ाकर ₹800 कर दिया गया है।
-
विलंब शुल्क: तय समय के बाद आवेदन करने पर अब ₹1540 के बजाय ₹2000 लेट फीस देनी होगी।
क्यों बढ़ाई गई फीस?
अधिकारियों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों से परीक्षा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई, सॉफ्टवेयर अपडेट, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और प्रश्नपत्रों के मुद्रण की लागत में काफी वृद्धि हुई है। इन खर्चों की भरपाई के लिए शुल्क बढ़ाना अनिवार्य हो गया था।

More Stories
CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिल रहा चावल
CG NEWS : छत्तीसगढ में शराब दुकानों पर ब्रांड की भारी कमी, ग्राहकों को नहीं मिल रहीं पसंदीदा बोतलें’ जानें वजह
Giriraj Singh Raipur Visit : रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुआ जोरदार स्वागत’ नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक