Categories

March 30, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

rasifal

rasifal

09 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, जानिए अपना हाल

मेष राशि- मेष राशि का पारिवारिक जीवन, गृहस्थ आश्रम बहुत अच्छा चल रहा है. रंगीन बने हुए हैं. छुट्टी सा महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सबकुछ रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. मतलब आपकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों ही बहुत अच्छी चल रही हैं. प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है. स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी है. हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा.

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा. गुणज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है. प्रेम, संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है. व्यापार भी अच्छा है. गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय. लेखकों के लिए, कवियों के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए अच्छा समय है. बाकी प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा. भावुकता पर नियंत्रण रखिए. बाकी व्यापार और स्वास्थ्य सबकुछ ठीक-ठाक दिख रहा है. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग. व्यापार भी अच्छा. लाल वस्तु पास रखें.

सिंह राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है. पराक्रम रंग लाएगा. रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा. प्रेम, संतान अच्छा. व्यापार अच्छा. सूर्य को जल देना शुभ होगा.

कन्या राशि- धन आगमन होगा. अपनों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करने से थोड़ा सा रुकें और जुबान पर काबू रखें. इसके अलावा सारी चीजें आपकी बिल्कुल ठीक-ठाक हैं. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है. हरी वस्तु पास रखें.

तुला राशि- समाज में सराहे जाएंगे. आपका कद बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार. जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी. शुभ समय. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है. मन अकारण भी भयभीत रहेगा, व्याकुल रहेगा. सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा. खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है. कोई बड़ी नेगिटिविटी नहीं है. संतान और प्रेम अच्छा है. व्यापार भी अच्छा है. सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा.

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे. पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे. यात्रा का योग बनेगा. स्वास्थ्य बहुत अच्छा. प्रेम, संतान बहुत अच्छा. व्यापार बहुत अच्छा. पीली वस्तु पास रखें.

मकर राशि- राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका कद बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी. व्यापारिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. पीली वस्तु का दान करें.

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है. प्रेम और संतान में समीपता हो चुकी है. व्यापार भी अच्छा है. भाग्य साथ देगा. यात्रा का योग बनेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

मीन राशि- बहुत बचकर पार करिए. स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है. चोट-चपेट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम. व्यापार अच्छा है. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

About The Author

YouTube Shorts Autoplay