गंगापुर के पास कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रात के समय सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी। तभी पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क से उतरकर पेड़ से भिड़ गई। बस में बैठे श्रद्धालु सीटों से उछल पड़े। चीख-पुकार मच गई।
हादसे में करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस और प्रशासन का बयान
“बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है। घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया था। एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।” — पुलिस अधिकारी, सूरजपुर
इलाके में अफरा-तफरी, यातायात प्रभावित
हादसे के बाद अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रुका रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया। गंगापुर के पास रात में सायरन और एंबुलेंस की आवाजें गूंजती रहीं। स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक की रफ्तार और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

More Stories
CG NEWS : बड़ी साजिश’ पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, टेंडर के चक्कर में महिला समेत 5 गिरफ्तार
CM Vishnu Deo Sai : बस्तियों की बुझेगी प्यास , CM साय ने दी 113 नए हैंडपंप और बोरवेल को हरी झंडी
IPL Ticket Booking 2026 : ऑनलाइन बुकिंग में मारामारी , बुकिंग विंडो खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट, हजारों फैंस को मिली निराशा