तिरुवनंतपुरम।’ केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 19.7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। खास बात यह है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी का ही मेयर है।
नगर निगम के अनुसार, पीएम मोदी के दौरे के दौरान शहर के कई इलाकों में फुटपाथों पर बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए थे, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह नगर निगम नियमों का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
PM SVANIDHI Credit Card : स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, PM SVANIDHI Credit Card की शुरुआत
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी फ्लैक्स बोर्ड लगाने को लेकर केस दर्ज किया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक दलों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है और किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे या असुविधा फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे नियमों के पालन की जीत बताया है, वहीं बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More Stories
PM Modi : पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला’ ‘मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति कर देश में भय फैला रही है पार्टी’
BREAKING : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ 13 साल से कोमा में रह रहे युवक को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की इजाजत
‘Agni Pariksha’ in Lok Sabha’: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जंग; BJP ने जारी किया ‘कड़ा व्हिप’