चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के दुर्गम सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे विशेष नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और रुक-रुक कर गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने हथियार, विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए जाने की भी सूचना है। इलाके को पूरी तरह घेराबंदी कर लिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
गौरतलब है कि सारंडा जंगल क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जा रहा है। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

More Stories
Horrific Road Accident : अनियंत्रित पिकअप गड्ढे में पलटी, 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत’ 13 लोग गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : रिश्तों का कत्ल’ पारिवारिक कलह ने ली जान’ कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का तांडव’ 5 जिलों में 6 लोगों की मौत, लापरवाही और तेज रफ्तार ने ली जान