कोरिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को कोरिया जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन शराब की बिक्री, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित किया जाता है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास