रायपुर। सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी गाइडलाइन के अनुसार, जिले में परीक्षा संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की होगी।
नामिनल रोल और रोल नंबर आबंटन
निर्देशानुसार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) विद्यालयवार नामिनल रोल तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके आधार पर प्रत्येक विद्यार्थी को विद्यालयवार रोल नंबर आबंटित कर 28 फरवरी 2026 तक संस्था प्रमुखों को उपलब्ध कराया जाएगा।
कौन-कौन होंगे शामिल
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालय (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। वहीं CBSE और ICSE से संबद्ध विद्यालय इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।


More Stories
CGBSE Result 2026 : शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा , स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेंगे मेरिट लिस्ट और नतीजे
Crop Prices Hike : किसानों को बड़ा झटका’ धान के बीजों के दाम में 150 रुपये की वृद्धि, नई रेट लिस्ट जारी’ समितियों के चक्कर काटने को मजबूर अन्नदाता
Congress Councillor Suspended : पार्षद का आपराधिक कनेक्शन: पुलिस जांच में खुलासा, चोरी की रकम ठिकाने लगाने में पार्षद ने की थी आरोपी की मदद