जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इस एनकाउंटर में अब तक 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार से शुरू हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। खुफिया जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि तीन आतंकवादी इलाके में छिपे हुए हैं।
घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है। सर्च ऑपरेशन सोमवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी है।
यह अभियान सेना की जम्मू आधारित व्हाइट नाइट कोर द्वारा चलाया जा रहा है, जिसे ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम दिया गया है। यह ऑपरेशन रविवार दोपहर शुरू किया गया था, जब आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।
शहीद जवान की शहादत से पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया है कि आतंकियों का खात्मा किए बिना ऑपरेशन समाप्त नहीं किया जाएगा। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित है।

More Stories
दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की’ पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया’ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर’ हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट