Raipur News , रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में दो विदेशी महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं रायपुर आने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक युवक ने यहां बुलाया था, लेकिन उस युवक के बारे में भी वे ठोस जानकारी नहीं दे सकीं।
Permission For Obscene Dance : मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम हटाए गए, शो-कॉज नोटिस जारी
पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए हैं। जांच के दौरान यह गंभीर तथ्य सामने आया कि इनमें से एक विदेशी महिला का वीजा पहले ही एक्सपायर हो चुका है, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर दोनों महिलाओं की पृष्ठभूमि, भारत आने के उद्देश्य और संपर्कों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है।
सूत्रों के अनुसार होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि किन दस्तावेजों के आधार पर दोनों विदेशी महिलाओं को ठहराया गया था। होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और बुकिंग से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस मामले का संबंध किसी संगठित गिरोह या अवैध गतिविधियों से तो नहीं है।
इधर राजधानी में अलग-अलग घटनाओं को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बैन के बावजूद चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद नगर प्रशासन और पुलिस ने अवैध मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में एक कैशियर द्वारा नौ महीने में 11 लाख रुपए की गबन की घटना सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।

More Stories
CG NEWS : संपत्ति खरीदना होगा महंगा’ होली से पहले लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें, केंद्रीय बोर्ड ने प्रस्तावों पर लगाई मुहर
Chief Minister Vishnudev Sai के रहंगी दौरे में हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हुई तीखी बहस
CGPSC In Controversy Again : हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप; बायलर इंस्पेक्टर भर्ती में गड़बड़ी की राज्यपाल डेका से शिकायत