सरगुजा। जिला शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण के बाद भी नए पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
CG Crime News : गांव में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में दहशत
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निलंबन का यह कदम शासकीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी विभाग के रडार पर 5 और शिक्षक हैं, जिनके खिलाफ भी भविष्य में इसी तरह की कार्रवाई की संभावना है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के पदस्थापन और समय पर ज्वाइनिंग नियमों का पालन अनिवार्य है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी शिक्षक आदेशों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

