यूपी के झांसी के बाद अब बिहार में भी ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर कड़ा फैसला लिया गया है। बिहार ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बुधवार (7 जनवरी) को घोषणा की कि राज्य की सभी ज्वेलरी शॉप्स में अब हिजाब, नकाब या घूंघट पहनकर आने वाले ग्राहकों को सोने-चांदी की दुकानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एसोसिएशन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। हाल के दिनों में ज्वेलरी शॉप्स में चोरी और ठगी की घटनाओं को देखते हुए चेहरा ढककर आने वाले लोगों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुकानदारों की सुरक्षा को खतरा बढ़ता है।
RailOne App : यात्रियों के लिए नई सुविधा, RailOne ऐप पर मिलेंगे सभी टिकट बुकिंग विकल्प
हालांकि इस फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि हिजाब को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और यह फैसला एक समुदाय विशेष के खिलाफ है। RJD नेताओं का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर धार्मिक पहनावे पर रोक उचित नहीं है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि भारत कोई इस्लामिक देश नहीं है और यहां सुरक्षा नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। BJP नेताओं के अनुसार, यह फैसला धर्म नहीं बल्कि सुरक्षा से जुड़ा है।

More Stories
बंगाल में घुसपैठ पर सख्त बयान, CM Shubhendu’ अधिकारी बोले– ‘बांग्लादेशी जल्द छोड़ें राज्य, नहीं तो होगा एक्शन’
Police Laughing Controversy : कोयंबटूर रेप-मर्डर केस में बवाल’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अफसरों की हंसी पर भड़का जनाक्रोश
Delhi Lal Quila Blast News : लाल किला ब्लास्ट साजिश का खुलासा’ AI का दुरुपयोग, ड्रोन से धमाके की थी तैयारी, NIA की चार्जशीट में बड़े खुलासे