बस्तर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, बारसे देवा के साथ लगभग 40 माओवादी सरेंडर के उद्देश्य से नेशनल पार्क क्षेत्र से तेलंगाना पहुंच चुके हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बारसे देवा संगठन का वरिष्ठ कमांडर बताया जाता है और कई नक्सली गतिविधियों में उसकी अहम भूमिका रही है। उसके आत्मसमर्पण से बस्तर और आसपास के इलाकों में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल सकती है।
CG BREAKING : नए साल के जश्न से पहले दहला मंदसौर, व्यस्त इलाके में फायरिंग से तीन लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि संबंधित सुरक्षा एजेंसियां और तेलंगाना पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि यह सरेंडर होता है, तो इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल सुरक्षा बल सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

