Close Menu
    What's Hot

    गणेश विसर्जन के दौरान हादसों ने मचाया हड़कंप, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 की मौत

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव’ CM Sai’ ने फोन कर दी बधाई

    Nagaland Poisonous Liquor : जहरीली शराब से 19 मौतों के बाद हड़कंप, SIT जांच शुरू; 3 हजार बोतलें जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • National
      • MP NEWS
    • Chhattisgarh
      • Action
    • CRIME
      • Cyber Fraud
      • Fraud
      • Illigal
    • Entertainment
    • Health
    • JOB
    • Horoscope
    Latest From Tech Buy Now
    वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
    Home»Chhattisgarh»Jhiram Valley Naxal incident : झीरमकांड पर फिर गरमाई सियासत, नार्को टेस्ट की मांग को लेकर दर्ज कराई शिकायत
    Chhattisgarh

    Jhiram Valley Naxal incident : झीरमकांड पर फिर गरमाई सियासत, नार्को टेस्ट की मांग को लेकर दर्ज कराई शिकायत

    Anil DewanganBy Anil DewanganJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • Advertisement
      Contact Us

    Jhiram Valley Naxal incident : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी समेत कई नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग की है।

    कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने जांजगीर थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 दिसंबर को जांजगीर में आयोजित जनसभा के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर बयान दिया था कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी है और इसमें कांग्रेस के लोग शामिल थे। तिवारी का कहना है कि यदि नड्डा के पास ऐसी जानकारी है, तो उनसे इस मामले में विस्तृत पूछताछ की जानी चाहिए।

    मां महामाया मंदिर परिसर में मन्नत के धागों और चुनरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    विकास तिवारी ने इससे पहले झीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग को भी पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण में नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने जेपी नड्डा के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम भी शामिल किए हैं।

    तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि झीरम कांड से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वे न्यायिक जांच आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ऐसे में सच्चाई सामने लाने के लिए सभी संबंधित नेताओं का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वे स्वयं भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।

    कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि नार्को टेस्ट के जरिए झीरम घाटी हत्याकांड की साजिश से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकते हैं, जिससे शहीद नेताओं के परिजनों और प्रदेश की जनता को सच्चाई पता चलेगी। उन्होंने मांग की कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    झीरम घाटी कांड को लेकर उठे इस नए विवाद के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

    About The Author

    Avatar

    Anil Dewangan

    “प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
    चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

    See author's posts

    YouTube Shorts Autoplay
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCG Breaking News : युवक का शव गांव तक ले जाने के लिए कोई सड़क या वाहन सुविधा नहीं थी
    Next Article CG News : यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में लागू होगा ,होटल, बार और रेस्टोरेंट कारोबारियों को भी फायदा होगा
    Avatar
    Anil Dewangan
    • Website
    • Facebook

    "प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव’ CM Sai’ ने फोन कर दी बधाई

    September 26, 2026

    CG News : रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

    September 26, 2026

    CG Weather : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर, कई मार्गों पर आवागमन बंद; नदी-नाले उफान पर

    September 26, 2026
    Recent Posts
    • गणेश विसर्जन के दौरान हादसों ने मचाया हड़कंप, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 की मौत
    • छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव’ CM Sai’ ने फोन कर दी बधाई
    • Nagaland Poisonous Liquor : जहरीली शराब से 19 मौतों के बाद हड़कंप, SIT जांच शुरू; 3 हजार बोतलें जब्त
    • शुभमन गिल की कप्तानी से खुश हैं Virat Kohli , बोले- उनमें सही सोच और इच्छाशक्ति, खुलकर खेलूंगा
    • CG News : रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
    Advertisement
    Demo
    Latest Posts

    गणेश विसर्जन के दौरान हादसों ने मचाया हड़कंप, सब-इंस्पेक्टर समेत 13 की मौत

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव’ CM Sai’ ने फोन कर दी बधाई

    Nagaland Poisonous Liquor : जहरीली शराब से 19 मौतों के बाद हड़कंप, SIT जांच शुरू; 3 हजार बोतलें जब्त

    शुभमन गिल की कप्तानी से खुश हैं Virat Kohli , बोले- उनमें सही सोच और इच्छाशक्ति, खुलकर खेलूंगा

    Trending Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.