रायपुर: नए साल के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति दी गई है। राज्य शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 16 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) को पदोन्नत करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थापना दी है। यह आदेश 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
CG BREAKING : रायगढ़ में कोयला खदान जनसुनवाई ठप, ग्रामीण आंदोलन के सामने झुका जिंदल प्रबंधन
डीपीसी की बैठक के बाद लगी मुहर
विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति (DPC) की बैठक बीते 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर ‘छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम-2005’ के तहत इन अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के साथ प्रमोट किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी अधिकारियों के नवीन पदस्थापना (Posting) आदेश जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।
पदोन्नत होने वाले प्रमुख अधिकारियों की सूची:
गृह विभाग द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित अधिकारियों के नाम शामिल हैं:
रितेश चौधरी
जितेन्द्र कुमार खूंटे
अंजली नाग (गुप्ता)
कर्ण कुमार उके
मनोज कुमार ध्रुव
पुष्पेन्द्र नायक
मनोज तिर्की
सारिका वैद्य
निधि नाग
कपिल चन्द्रा
अविनाश कुमार मिश्रा
ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी (सहित कुल 16 अधिकारी)

More Stories
छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर, रायपुर समेत 10 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
Raipur Police Update: Law and Order Insights – 26 May 2026: बीएनएस एवं आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत कानूनी रिपोर्ट
CG NEWS : BEO कार्यालय में शराब पार्टी’ वायरल वीडियो के बाद एक्शन, दो कर्मचारी निलंबित