मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ भले ही आमिर खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती हो, लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता शरमन जोशी को एक बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के चलते शरमन जोशी ने करीब तीन साल तक कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरमन जोशी फिल्म से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट और लंबे प्रोडक्शन शेड्यूल के कारण अन्य प्रोजेक्ट्स नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह ‘3 इडियट्स’ के किरदार राजू रस्तोगी के लिए समर्पित रखा।
JP Nadda Statement : ‘कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाया’, जांजगीर में बोले जेपी नड्डा
हालांकि फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बावजूद शरमन जोशी को वह पहचान और अवसर नहीं मिल पाए, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। बावजूद इसके, आज भी ‘3 इडियट्स’ में निभाया गया उनका किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।
फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि शरमन जोशी के अभिनय को भी खूब सराहा गया। उनकी यह कुर्बानी आज भी बॉलीवुड के दिलचस्प किस्सों में गिनी जाती है।

