बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने घर के भीतर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी।
Unique Action Of Spinner : स्पिनर का अनोखा एक्शन देख चकराए फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन को मौत का कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दो बच्चों को बचाने नदी में कूदा युवक, दोनों की बचाई जान लेकिन खुद नहीं लौट सका’ सुबह मिला शव
RTI मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला’ जुर्माना लगाने से पहले PIO को अलग नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी
CG Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत