बीजापुर, 25 दिसंबर। बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर शाम ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, CBI की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की गई। टीम ने पहले से मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी कर्मचारियों ने रिश्वत की राशि ली, CBI ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।
Tulsi Pujan Diwas : तुलसी पूजन दिवस पर पूजा करने से मिलते हैं सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के शुभ फल
छापेमारी के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। CBI ने आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि रिश्वत किसी सरकारी कार्य के बदले ली जा रही थी।
फिलहाल CBI सभी आरोपियों को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

More Stories
Chhattisgarh Police Transfer : राज्य पुलिस सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
LIVE छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर
Chhattisgarh Crime News : कोरिया नौगई तिहरा हत्याकांड, घटनास्थल पहुंची CBI की 5 सदस्यीय टीम, जांच शुरू