22 Dec उज्जैन: शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार, इस वर्ष 22 December 2025 को पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत् (Vertical) होगा। इस खगोलीय स्थिति के चलते भारत सहित पूरे उत्तरी गोलार्द्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। इस दिन सूर्य की स्थिति मकर राशि में प्रवेश करेगी, जिसे ‘सायान उत्तरायण’ का प्रारंभ माना जाता है।
22 Dec उज्जैन में समय की गणना
22 December को उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7:05 बजे और सूर्यास्त शाम 5:46 बजे होगा। इस प्रकार दिन की कुल अवधि मात्र 10 घंटे 41 मिनट रहेगी, जबकि रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी।
खगोलीय महत्व और अवलोकन
वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 22 December के बाद से सूर्य की गति उत्तर की ओर होने लगेगी, जिससे धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी। इस घटना को उज्जैन स्थित वेधशाला में शंकु यन्त्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। इस दिन धूप होने पर शंकु की छाया सबसे लंबी होकर पूरे दिन मकर रेखा पर गमन करती दिखाई देगी। इसके पश्चात अगली महत्वपूर्ण तिथि 21 मार्च 2026 होगी, जब दिन और रात बराबर होंगे।
Beetel M73 Landline Phone Stylish Retro Design (White & Red)

More Stories
Railway News: बिलासपुर में मालगाड़ी बेपटरी, बड़ा रेल हादसा टला
E20 पेट्रोल पर सरकार का बयान: एथेनॉल ब्लेंडिंग वैज्ञानिक प्रक्रिया, वैश्विक मानकों के अनुरूप- विशेषज्ञ
03 July 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल