केंद्र सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर सकती है। सरकार इस आयोग के गठन की तैयारियों में लगी हुई है। जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गई थी, जिसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से करीब 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनभोगियों को वेतन, पेंशन और भत्तों में लाभ मिलेगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो यह जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
वेतन वृद्धि का फैसला फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा, जो 1.90 से 1.95 के बीच हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक होता है, जिसके आधार पर सभी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की गणना की जाती है। यह गुणक सभी ग्रेड या वेतन बैंड के कर्मचारियों के लिए समान होता है और वेतन वृद्धि सुनिश्चित करता है। यदि फिटमेंट फैक्टर 1.90 से 2.5 के बीच रहता है, तो वेतन में अच्छी बढ़ोतरी संभव है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग के समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गया था और पेंशन भी 3,500 रुपये से 9,000 रुपये तक बढ़ गई थी। उस समय स्वास्थ्य बीमा योजना भी शुरू की गई थी।
इस बार अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर करीब 2.5 के आस-पास हो सकता है, जिससे वेतन और पेंशन में बड़ी वृद्धि हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, अगर वर्तमान मूल वेतन 40,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.5 माना जाए, तो संशोधित वेतन 1,00,000 रुपये प्रति माह हो सकता है। हालांकि, वास्तविक फिटमेंट फैक्टर की घोषणा तब होगी जब 8वें वेतन आयोग अपनी सिफारिशें पेश करेगा।

