महासमुंद: पटेरापाली में दूषित पानी से 80 बीमार, 5 गंभीर
महासमुंद जिले के पटेरापाली गांव में पंचायत द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी का दूषित पानी पीने से 80 लोग उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 75 अन्य मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज गांव में ही चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने तुरंत गांव में एक स्वास्थ्य कैंप लगवाया। कैंप में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रही है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों और पंचायत के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को सलाह दी है कि उमस और गर्मी के इस मौसम में जहरीले जीवों का जलस्रोतों तक पहुंचना स्वाभाविक है। ऐसे में दैनिक रूप से पानी की टंकी और अन्य जलस्रोतों का निरीक्षण और परीक्षण करना बेहद ज़रूरी है। डायरिया जैसी बीमारियों को हल्के में न लेने की अपील की गई है, क्योंकि यह जानलेवा भी हो सकती है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और पीने के लिए शुद्ध पानी का ही उपयोग करें।

More Stories
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : मंत्री जायसवाल का कड़ा फैसला, जुगाड़ से शहरों में जमे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी, जाना होगा गांव
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप