इस वर्ष छत्तीसगढ़ से 631 श्रद्धालु हज यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा से पहले सभी हाजियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। राज्य हज कमेटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 16 मई तक रायपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए हैं। यह टीकाकरण राजधानी रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इन में तीन दिनों तक चलेगा, जहां सभी जिलों से आए हाजी शामिल होंगे।
14 मई को पहले चरण में 14 जिलों के 248 हाजियों को टीका लगाया जाएगा। इनमें दुर्ग, बालोद, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, कबीरधाम जैसे जिले शामिल हैं। 15 मई को दूसरे चरण में 13 जिलों के 249 हाजियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनमें बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, बलरामपुर जैसे जिले हैं। तीसरे और अंतिम दिन 16 मई को बचे हुए 134 हाजियों का टीकाकरण किया जाएगा। ये हाजी बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा आदि जिलों से हैं।
टीकाकरण और अन्य तैयारी पर कुल 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसमें से पांच लाख रुपये राज्य हज कमेटी खर्च करेगी, जबकि शेष राशि केंद्र सरकार से प्राप्त होगी। प्रत्येक हाजी पर लगभग दो हजार रुपये का खर्च निर्धारित है।
हज यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से पहली उड़ान 20 मई को रवाना होगी। हालांकि कुछ जिलों से हाजियों की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है, जिन्हें अंतिम सूची में बाद में जोड़ाजाएगा।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
LPG Supply Meeting : नो टेंशन छत्तीसगढ़ में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक, मंत्रालय में हुई समीक्षा