मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अब तक 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन मामलों में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। इसके बावजूद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) क्षेत्र के सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गए हैं और कोरोना मरीजों की उचित देखभाल के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
कोविड-19 के सामान्य लक्षण: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक बार फिर लोगों को कोविड-19 के लक्षणों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। इसके सामान्य लक्षणों में मुख्य रूप से:
- बुखार
- खांसी (सूखी या कफ के साथ)
- गले में खराश या दर्द
- थकान महसूस होना
- शरीर में दर्द
- सिरदर्द
शामिल हैं। इसके साथ ही, कभी-कभी सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का एहसास न होना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।



More Stories
Avimukteshwarananda : अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा हमला डिप्टी सीएम केशव मौर्य को रोके जाने का आरोप
Gold Rate Today : गणतंत्र दिवस पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी ₹3.34 लाख के पार; जानें प्रमुख शहरों के रेट
Republic Day 2026 : कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम’ की गूंज, 77वें गणतंत्र दिवस पर दिखा भारत का पराक्रम, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र