नई दिल्ली।’ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, 2 रिटायर्ड टीचर और 23 स्टूडेंट शामिल है।
CG BREAKING: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में नमाज प्रकरण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में गिरफ्तारियों हुई हैं। सबसे अधिक 16 गिरफ्तारी असम से की गई है।
पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर पहली गिरफ्तारी 24 अप्रैल को असम के एक विधायक की हुई। गिरफ्तार विधायक अमीनुल इस्लाम असम की विपक्षी पार्टी AIUDF से हैं। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले और 22 अप्रैल के पहलगाम हमले को ‘सरकार की साजिश’ बताया था। उन पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ और 25 अप्रैल को उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

More Stories
Kolkata Hotel Fire: धुएं से घुटा दम, होटल में 9 की दर्दनाक मौत; बच्चा भी शामिल, मचा हड़कंप
I-PAC Raid Case : I-PAC रेड केस में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की संभावना जताई
PM CARES फंड का डेटा जारी, एक साल में ₹1,279 करोड़ की बढ़ोतरी’ जानिए कितना है बैलेंस