रायपुर- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जहां वे छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की बड़ी बैठक में शामिल होंगे. दिल्ली दौरे के लिए रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होने बताया कि दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने वाली है और वे इसमें शामिल होने के लिए जा रहे हैं. जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ में रद्द हो सकती है रवि भगत की सदस्यता
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नोटिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर कहा कि अब तक नोटिस का जवाब नहीं मिला है. जवाब नहीं मिलने पर रवि भगत की प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाएगी.
छत्तीसगढ़ CM साय ने की पीएम मोदी से मुलाकात
बता दें कि पिछले दिनों रवि भगत ने DMF पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, चूंकि सड़क, जल सहित अन्य कई विकास कार्य है, जो इस राशि से काफी हद तक पूरे हो सकते हैं. इस मामले पर पार्टी ने नोटिस जारी कर सात दिन में मांगा जवाब था.

More Stories
शराब घोटाला केस’ अनवर ढेबर को Supreme Court’ से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत
CG BREAKING : CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन को मंजूरी; 5 साल में खर्च होंगे ₹500 करोड़