Categories

March 19, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

₹70 Lakh Fireworks : ₹70 लाख की आतिशबाजी भारी खर्च पर सवाल, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की शादी बनी ‘शो ऑफ’ का प्रतीक

₹70 Lakh Fireworks , इंदौर। प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनिश शुक्ला की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरों में भव्य आयोजन, धार्मिक थीम और आकर्षक सजावट को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। वहीं, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में वरमाला की रस्म और कथित भारी खर्च को लेकर भी विवाद छिड़ गया है।

CG Breaking News : कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर GST विभाग की टीमों ने मारा छापा

गर्भगृह में वरमाला को लेकर बहस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंजनिश शुक्ला और उनकी दुल्हन को खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह के भीतर वरमाला की रस्म निभाते देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाए हैं कि सामान्य भक्तों को अनुमति न होने के बावजूद इस विशेष छूट की अनुमति कैसे दी गई। हालांकि, मंदिर प्रशासन और समर्थकों की ओर से सफाई दी गई है। उनका कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था और परंपराओं के अनुरूप किया गया था और इसमें किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ।

भव्य सजावट और लाखों की आतिशबाजी

वायरल वीडियो में विवाह स्थल की आलीशान सजावट, बड़ी संख्या में मेहमान और कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि समारोह पूरी तरह धार्मिक थीम पर आधारित था और वेन्यू को हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया था। मुख्य मंच पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसके सामने वरमाला की रस्म पूरी की गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आतिशबाजी पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए गए।

सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया

इस हाई-प्रोफाइल शादी ने भव्यता और धार्मिक आयोजनों को लेकर जहां प्रशंसा बटोरी है, वहीं नियम और परंपराओं को लेकर उठे सवालों के चलते यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर भव्य आयोजन की तारीफ के साथ-साथ गर्भगृह में रस्म संपन्न होने और खर्च पर सवाल भी उठा रहे हैं।\

About The Author

YouTube Shorts Autoplay